चैनपुर : श्रम अधीक्षक ने छापेमारी कर 6 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Palamu : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पलामू जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रम अधीक्षक अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में चैनपुर प्रखंड में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र से कुल 6 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जांच में पाया गया कि इन बच्चों से ईंट भट्ठों पर कार्य के साथ-साथ ट्रैक्टर से ईंट की लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कठिन कार्य कराए जा रहे थे। विमुक्त कराए गए बच्चों की उम्र 8 वर्ष से लेकर 13.5 वर्ष के बीच बताई गयी है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में नियोजक को 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा या 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना,अथवा दोनों हो सकते हैं।

इस मामले में संबंधित नियोजक के विरुद्ध चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होंने बताया कि सभी विमुक्त बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा उनके परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।अभियान में श्रम अधीक्षक के साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चैनपुर एवं अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल श्रम न केवल कानूनी अपराध है,बल्कि यह बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थल नहीं,बल्कि विद्यालय है और सभी को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!