
छतरपुर में पलामू के सांसद ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Palamuw : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को नगर पंचायत परिसर में पौधारोपण सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम (वी.डी. राम) शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पलामू सांसद बीडी राम ने नगर परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे न सिर्फ पौधे लगाएं, बल्कि उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए जल और जंगल संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने नगर क्षेत्र को विकास करने पर भी विश्वास दिलाया।

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पर्यावरण दिवस के महत्व को प्रकाश डाला लोगों को पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम उपस्थित डॉ कौशल जैसवाल ने पलामू सांसद को चंदन का पौधा प्रदान किया।।वही नगर अध्यक्ष को आंध्र प्रदेश से लाए गए चंदन का पौधा दिया। कौशल जायसवाल ने पर्यावरण दिवस पर उपस्थित लोगों के बीच फलदार पौधे वितरण किया और पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर उन्हें विचार रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर उपाध्यक्ष, नगर के सभी वार्ड जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया।



