झारखंड के 4 जिलों में 13 को भारी बारिश होने की संभावना

Ranchi : राज्य के चार जिलों में 13 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है उनमें दक्षिणी जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) शामिल है।

इधर, मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अगस्त को भी राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के ऊंटरी रोड में 44 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 33.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप भी खिली। इससे हल्की गर्मी और उमस महसूस किया गया।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 28.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!