निर्माणाधीन फोरलेन कार्य में बड़ी लापरवाही

मिलर का पहिया टूटने से सड़क जाम, बड़ा हादसा टला

Vikash kumar @ united palamu

मनिका : रविवार को मनिका में हाई स्कूल के पीछे निर्माणाधीन फोरलेन सड़क कार्य के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई। कार्य में लगी मिलर मशीन का आगे का पहिया अचानक टूट जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना में किसी बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचाव हुआ। यदि समय रहते स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने एनएचआई (NHAI) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया है।घटना के बाद भी एनएचआई की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!