पलामू भाजपा में असंतोष, समर्पित कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है दरकिनार, भाजपा नेता सोमेश सिंह ने लगाया आरोप

Palamu : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सोमेश सिंह ने कहा कि पलामू में भाजपा की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। जो लोग वर्षों से ज़मीन पर मेहनत कर रहे हैं, संगठन को मजबूत बनाने में अपना समय और ऊर्जा लगा रहे हैं, उन्हें लगातार दरकिनार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, कुछ बड़े नेता अपनी चापलूसी करने वाले लोगों को ही जिला और मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण पद दिलवा रहे हैं।

सोमेश सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशैली से संगठन कमजोर होता है और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। पार्टी धीरे-धीरे एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सिमटती नजर आ रही है, जो कि किसी भी मजबूत संगठन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले चुनाव में इसका सीधा असर पड़ेगा और पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाजपा नेता सोमेश सिंह ने कहा कि जरूरत है कि संगठन में पारदर्शिता और मेहनती कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाए, तभी पार्टी मजबूत और प्रभावी बन सकती है।

क्या कहते हैं पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष अमित तिवारी ?

इस मामले को लेकर पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मिल बैठकर तय किए हैं। इसमें जिला अध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है। अमित तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार और निर्देशानुसार हर काम होता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!