पलामू में एनकाउंटर ! पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहे अपराधी पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ चलाई गोली, हुआ घायल अपराधी

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा (बीस फूटा के निकट) के नजदीक गुरुवार की सुबह करीब 4:00 एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुमित चंद्रवंशी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार अपराधी आर्म्स एक्ट का अभियुक्त है।गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस अपराधी सुमित चंद्रवंशी को पकड़ने के लिए बजरहा के पास पहुंची थी। इसी बीच सुमित ने पुलिस को चकमा देकर पुलिस का हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसी बीच जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुमित चंद्रवंशी घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायल सुमित चंद्रवंशी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले कोयल नदी किनारे अग्रसेन भवन के पास सुमित चंद्रवंशी ने अपने सहयोगी मित्रों के साथ गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया था। उसके बाद से पुलिस अपराधी सुमित चंद्रवंशी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!