पलामू में मर्डर ! डायन-बिसाही के शक में चाचा ने टांगी से काटकर की भतीजे की हत्या

Palamu : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में बुधवार देर रात अंधविश्वास के शक में एक चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चनका रजवार के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके चाचा प्रभु रजवार पर है, जिसे पुलिस ने घटना के बाद उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित प्रभु रजवार की बेटी लंबे समय से बीमार रहती थी। उसे संदेह था कि उसके भतीजे चनका रजवार की पत्नी डायना जादू-टोना करती है। इसी अंधविश्वास के कारण वह टांगी लेकर चनका के घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चनका रजवार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, मृतक की पत्नी डायना किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। घटना की सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।

उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभु रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद लकड़ही टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद का शक सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!