पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने वांटेड नक्सलियों का चिपकाया फोटो
PALAMU : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने थाना क्षेत्र में वांटेड नक्सलियों का पोस्टर चिपकाने का काम किया है।इस संबंध में पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर वांटेड व फरार नक्सलियों के पोस्टर को थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चिपकाया गया है।

उन्होंने बताया कि फोटो में दिए गए नक्सली अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। इन नक्सलियों पर पलामू पुलिस के द्वारा 15 लाख से 10 लाख रुपया इनाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि पलामू एसपी का निर्देश है कि जो कोई व्यक्ति इन नक्सलियों का पता बताता है उन्हें पोस्ट में दिए गए इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा और उनका नाम पलामू पुलिस के द्वारा गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इन नक्सलियों के बारे में जानकारी देता है तो उन्हें इनाम के तौर पर जो राशि अंकित किया गया है वह तुरंत प्राप्त होंगे।




