पिपरा प्रखंड के जिला पार्षद ददन पासवान की ब्रेन हेमरेज से मौत, शव यात्रा में उमड़ी भीड़

Palamu : पलामू जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के 55 वर्षीय जिला पार्षद सदस्य ददन पासवान के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को उनके शव यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। पिपरा प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी ददन पासवान शुक्रवार की सुबह में घर के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे।

परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रांची के रिम्स ले जा रहे थे, लेकिन लातेहार के रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। पांच लड़की, एक लड़का और पत्नी सहित पूरा परिवार इस गहरे आघात से सदमे में डूबा है।पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह टुटू सिंह ने ददन पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि ददन जी उनके लिए केवल एक जनप्रतिनिधि या परिचित नहीं थे, बल्कि बड़े भैया की तरह थे। उनका स्नेह, आत्मीयता और समय-समय पर मिलने वाला मार्गदर्शन उन्हें हमेशा संबल देता था। उनका अपनापन और व्यक्तित्व उनके दिल में हमेशा जीवित रहेगा। ददन पासवान का असमय चले जाना उनके लिए ऐसी व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। एक मार्गदर्शक और आत्मीय संबंध रखने वाले व्यक्ति को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

‌घटना की सूचना मिलने पर सांसद वीडी राम, हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, हरिहरगंज के सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, तेंदुई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य स्वाति सिंह, झामुमो नेता भोलू सिंह, प्रिंस सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पासवान, सरैया पंचायत के मुखिया प्रियंका तिवारी, विकास तिवारी, प्रमुख विक्रांत सिंह यादव, राजेंद्र यादव, रामशीष पासवान, संस्कृत महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!