
बरवाडीह : सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu: लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमु गांव में बीती रात बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार को अभिषेक सिंह बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमु गांव अपने रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में गया था। उधर से सोमवार की रात करीब 12:00 बजे वह अपना घर चैनपुर लौट रहा था।इसी बीच रास्ते में कुटुमू गांव के पास एक बोलेरो वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अभिषेक सिंह को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




