बारियातू में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास मालवाहक वाहन पलटा

बारियातू: प्रखंड क्षेत्र के नचना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने रांची-चतरा मुख्य सड़क (एनएच-22) पर एक छह चक्का मालवाहक (छोटा ट्रक) अनियंत्रित होकर पलट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या BR 25G/A 5198 मुजफ्फरपुर से रांची की ओर पार्सल लेकर जा रहा था। इसी दौरान देर रात लगभग 12 बजे नचना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप सामने से आ रहे कोयला लदे हाईवा (वाहन संख्या JH 02B/06125) ने साइड से टक्कर मार दी।टक्कर के बाद मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बच निकले।घटनास्थल पर मौजूद उपचालक और वाहन मालिक ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया, जबकि उपचालक पूरी तरह सुरक्षित है।घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!