ब्रजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर रवि डे ने जताई खुशी

पलामू प्रमंडल के लिए गौरव का विषय, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं ब्रजमोहन राम : रवि डे

Latehar : झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पलामू के पूर्व सांसद एवं लातेहार के पूर्व विधायक तथा चंदवा निवासी ब्रजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने से पूरे पलामू प्रमंडल में खुशी का माहौल है। यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

रवि डे ने कहा कि ब्रजमोहन राम शुरू से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के बीच उनकी अच्छी पहचान रही है। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रजमोहन राम अपने अनुभव और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। रवि डे ने उन्हें राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!