
ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ छह लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 29 पुड़िया में कुल 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को 28 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है तथा विभिन्न स्थानों के युवक इस कारोबार में संलिप्त हैं। सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर खरीदकर रिचुघुटा की ओर से मोटरसाइकिल और स्कूटी से मोंगर मोड़ होते हुए लातेहार शहर की ओर आने वाले हैं।सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक तैयारी कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मोंगर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार कुल छह युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सभी के पास से पुड़िया में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

गिरफ़्तार अभियुक्तों में
गिरफ्तार आरोपितों में सोनू सिंह उर्फ भगत (20), पिता गणेश सिंह, ग्राम ईचाक, पोस्ट जालिम, थाना व जिला लातेहार; रितेश सिंह (23), पिता लक्ष्मण सिंह, ग्राम ईचाक, पोस्ट जालिम, लातेहार; छतीस सिंह (22), पिता भिखारी राम, ग्राम करमाही, पोस्ट जालिम, लातेहार; तबासीर खान (19), पिता इरशाद खान, पतरातु, लातेहार; फैजान खान (20), पिता नेसार अख्तर खान, पतरातु, लातेहार तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।पुलिस ने इनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 5.73 ग्राम), दो पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 14,140 रुपये नकद तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
छापेमारी दल में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, पुअनि विक्रांत उपाध्याय, राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, संतोष कुमार, सअनि अरविंद तिवारी एवं लातेहार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





