मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी व ट्रैफिक प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों व विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

Palamu : दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।

दोनों पुलिस पदाधिकारी शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पूजा समितियों से सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।

इसके बाद दोनों पुलिस पदाधिकारीयो ने निर्धारित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सिवाला घाट कोयल नदी का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वही शिवाजी मैदान में बन रहे विशाल रावण के पुतला का भी उन्होंने निरीक्षण किया और सुरक्षा के दृष्टिकोण से रावण के पुतला को जलाने का निर्देश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!