युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, आगामी आंदोलन की रणनीति तय

Latehar : युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में शनिवार को लातेहार में जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मुन्ना खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का दायित्व केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

बैठक में चंदा चोरी के आरोपों एवं एमएमआरडी विधेयक संशोधन से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं संबंधित संस्थाओं के समक्ष अपनी बातें रखी जाएगी।

प्रदेश महासचिव मुन्ना खान ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करें और युवाओं, छात्रों, किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लातेहार सहित पूरे झारखंड में युवा कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लातेहार जिला युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला महासचिव मिथलेश पासवान ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सहादत हुसैन उर्फ टिंकू बाबू ने कहा कि युवा कांग्रेस की कमेटी पूरी तरह गठित और मजबूत है। सभी साथी संगठन को और मजबूत एवं विस्तार देने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा एकजुट होकर जनहित की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फूलचंद यादव, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, सुहेल अंसारी, बिजेंद्र उरांव, संदीप यादव, अक्षय कुमार, दानिश आलम, अलेनबी, मुश्ताक खान, परदेशी राम, इमरान अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!