रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल एक की हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवक स्कूटी से गिरकर घायल हो गए।घायलों में छत्तीसगढ़ राज्य के रामानुजगंज के स्थानीय निवासी अमर अमर गुप्ता के पुत्र लड्डू गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता के पुत्र रितेश गुप्ता और आर्यन गुप्ता का नाम शामिल है।

घटना के बारे में घायल आर्यन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर रामानुजगंज से मेदनीनगर शहर अपने दोस्त से मिलने आ रहे थे।इसी बीच रास्ते में स्कूटी से नियंत्रित होकर तीनो गिर कर घायल हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।

जहां इलाज के बाद भी लड्डू गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों को इस घटना जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मेदिनीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं।





