रेहला : 80 केजी जावा महुआ व 20 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने किया नष्ट
Palamu : रेहला आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी अभियान रेहला थाना क्षेत्र के दीक्षित मोहल्ला और बी मोड़ के समीप चलाया गया।जहां से पुलिस ने 80 केजी जावा महुआ और 20 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर वही पर नष्ट कर दिया।वही पुलिस के द्वारा शराब बनाने वाले उपकरण और भट्टी को भी नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है. ऐसे में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।हालांकि, छापेमारी अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी गुलशन बरुआ ने बताया कि दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में छापामारी अभियान के दौरान शराब और जावा महुआ को नष्ट किया गया है।
उन्होंने कहा की थाना क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति अवैध महुआ शराब बनाने और बिक्री करते पकड़ा जाता है तो कानूनी कार्रवाई के तहत उस व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।




