
लातेहार में युवा आजसू का संगठन विस्तार, तीन प्रखंड प्रभारियों की हुई नियुक्ति
लातेहार : आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए लातेहार प्रखंड में युवा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उज्जवल गुप्ता, श्रीकांत पासवान एवं लवकुश यादव को युवा आजसू लातेहार का प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया है।यह नियुक्ति आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के निर्देशानुसार तथा युवा आजसू जिला प्रभारी मुकेश यादव, नीरज यादव एवं शंकर उरांव की अनुशंसा पर की गई।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि तीनों युवा साथी संगठन की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठित करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।नवनियुक्त प्रखंड प्रभारी उज्जवल गुप्ता ने कहा कि युवाओं के हक,अधिकार और रोजगार के मुद्दों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाएगी।वहीं श्रीकांत पासवान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को एकजुट करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा।लवकुश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर युवाओं की आवाज को मजबूती देने का काम किया जाएगा तथा संगठन को नई दिशा देने का प्रयास रहेगा।




