स्कूल में चोरी, किचेन का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

Palamu : गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को देखते हुए अब चोर गैस सिलेंडर पर अपना हाथ साफ करने लगे हैं।गैस सिलेंडर चोरी की घटना का एक मामला सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मंगलवार को सामने आई।

चोरों ने विद्यालय के किचेन का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, विद्यालय के कार्यालय का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत सदर थाना प्रभारी को सौंप दी गई है। साथ ही इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू तथा रजवाडीह पंचायत के मुखिया को भी दे दी गई है।

प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में फिलहाल ग्रीष्मावकाश चल रहा है, लेकिन 9 जून को सुबह 8 बजे से ग्रास रूट इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान विद्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!