स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा, लोगों को दी शुभकामनाएं
Palamu : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत भवन में मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को तिरंगा झंडा फहराया। यह एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें पंचायत के सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

मुखिया अनुज त्रिपाठी ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इसके बाद, उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।मौके पर उपस्थित मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था।आजादी के जश्न में आज पूरा देश डूबा हुआ है ,और जश्न मना रहा है।
उन्होंने कहा की आज पूरा देश पूरा जोश और उमंग के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के हृदय में उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना से भर देता है।




