
होटवाग में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Latehar : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, होटवाग की ओर से दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर बस्ती के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए औरंगा नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा पंडाल पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
पूजा में पुजारी ओमप्रकाश पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वहीं, यजमान के रूप में आनंद कुमार यादव एवं राकेश सिंह सपत्नीक शामिल हुए।
कलश यात्रा कार्यक्रम से पूर्व समिति की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में समिति के संरक्षक लक्ष्मण यादव, राजधानी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, प्रमुख परशुराम लोहरा, मुखिया अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलेश्वर उरांव, पूर्व मुखिया गूंजर उरांव, राकेश कुमार दुबे तथा ग्राम प्रधान रामसेवक यादव शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू यादव, कोषाध्यक्ष ठाकुर दयाल यादव, हीरा प्रसाद यादव, अमित कुमार यादव, संतोष यादव, मिथिलेश यादव, रघुवीर यादव, चिनगी यादव, चिंटू यादव, धनंजय यादव, वीरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विजय यादव, सुरेंद्र प्रजापति, रंजीत यादव, प्रद्युम्न यादव, विष्णुदेव यादव, कुलदीप यादव, विकास कुमार यादव, अमेरिका यादव, विजय राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं कन्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।





