आधी रात छत से गिरकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में इलाज जारी

Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुमा गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता देवी (उम्र 40 वर्ष), पति प्रयाग भुइया बीती रात अपने घर की छत पर सोई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गईं।छत से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें उठाकर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वही इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय छत पर सोने के दौरान अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं, ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

परिजनों ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और डॉक्टरों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।वही घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!