क्षत्रिय महासभा ने किया रामपुर का दौरा, महिलाओं की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर में हाल ही में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। इसी बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों का एक दल रामपुर पहुंचा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि घटना के बाद गांव की महिलाएं भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी राजनीतिक या अन्य प्रभाव से मुक्त होकर कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 5 जून को माले द्वारा प्रस्तावित आक्रोश रैली के मद्देनजर भी प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। उनका कहना था कि रामपुर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

क्षत्रिय महासभा के नेताओं ने यह भी मांग उठाई कि विवादित जमीन के सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि राजनीतिक दलों द्वारा दिए जा रहे अलग-अलग बयानों से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, इसलिए प्रशासन तथ्यों के आधार पर निर्णय ले।

इस दौरान महासभा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस द्वारा रात में बिना महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कुछ घरों में प्रवेश कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें थाने ले जाकर बैठाया गया। महासभा ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

महासभा गांव के विभिन्न समुदायों से मिलकर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रतिनिधियों ने कहा कि रामपुर की पहचान हमेशा सामाजिक एकता की रही है और सभी पक्षों को संयम व संवाद के रास्ते पर चलना चाहिए।

शिष्टमंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष झारखंड संजय सिंह,प्रदेश सचिव संजू सिंह,जिला महामंत्री महाराणा प्रताप सिंह नौडीहा पंचायत के मुखिया रणजीत सिंह पाना सिंह लवकुश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, जिला मंत्री राजीव सिंह, जिला सचिव शैलेश कुमार सिंह, जिला सचिव अमित कुमार सिंह, जिला मंत्री अंकित सिंह जिला सचिव ललित नारायण सिंह,पाटन प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह, उटारी प्रखंड अध्यक्ष रंजन सिंह, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिश सिंह, महामंत्री चंचल सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिमेश सिंह, प्रभात सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय परिवार शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!