गढ़वा : सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत
Gadhwa : गढ़वा जिले के चिनिया निवासी सुनील राम उम्र 25 वर्ष कि बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुनील राम शनिवार की रात करीब 8:00 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए चिनिया बाजार गए थे। सामान खरीद कर घर लौटने के क्रम में रास्ते में अनियंत्रित बाइक चालक ने उन्हें पीछे से धक्का मार दी। जिसमें बाइक के धक्के से सड़क पर गिरकर सुनील राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल सुनील राम को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में रात्रि 11:00 बजे उनकी मौत हो गई।वहीं परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही के कारण समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण सुनील राम की मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर गढ़वा थाना की पुलिस गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




