छतरपुर : अज्ञात बस के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में बीती रात अज्ञात बस की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना खोखमा गांव निवासी गरिबा भुइयां के पुत्र विनोद भुइयां उम्र 39 वर्ष के रूप में की गई हैं।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विनोद भुइयां मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव गए थे। उधर से रात के करीब 9:00 बजे बाइक पर सवार होकर वह अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच सिलदाग गांव के पास एक बस ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाद से पुलिस अज्ञात बस की खोजबीन में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!