
पलामू भाजपा राज्य में लचर बिजली एवं पेयजल की किल्लत को लेकर आज करेगी रोषपूर्ण प्रदर्शन
Palamu : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा राज्य में लचर बिजली एवं पेयजल की व्यवस्था को लेकर आज राज्यव्यापी एकदिवसीय आंदोलन का आयोजन किया गया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय आंदोलन कर राज्य सरकार के झूठी एवं खोखली विकास के दावों की पोल खोली जाएगी।राज्य भर में बिजली की समस्या एवं पेयजल की घोर समस्या है।

गांव से लेकर शहर तक चापाकल खराब पड़े हैं। केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना हर घर नल योजना फाइलों में बंद है। हर घर नल योजना जैसी अतिमहत्वपूर्ण योजना भी झारखंड के भ्रष्ट हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। इस योजना में अब तक कई बड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं परंतु सरकार एवं सिस्टम की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।
अमित कुमार तिवारी ने कहा कि राज्यवासी पेयजल के लिए तरस रहें हैं। परंतु सरकार एवं संबंधित विभाग उदासीन रवैया अपनाकर केवल कागजों में खाना पूर्ति कर रहे हैं।
राज्यव्यापी आंदोलन के निमित्त भाजपा पलामू के द्वारा भी आज समरहरनालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि पलामू जिले के सभी प्रखंडों से भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता अपने गांव,पंचायत,प्रखंड में खराब पड़े चापाकल,सूखे तालाब एवं हर घर नल योजना की जमीनी रिपोर्ट लेकर माइनर इरिगेशन मैदान,रेड़मा से निकलकर जिला मुख्यालय की सड़क पर सरकार एवं भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोलते हुए समाहरणालय का घेराव करेंगे।
आप इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।



