छात्रों के समर्थन में डुमरी के विधायक जयराम महतो बैठे एक दिवसीय निर्जला अनशन पर

Ranchi : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो और डुमरी के विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज रविवार को एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठ गए हैं. जयराम महतो सुबह 6 बजे पुराने विधानसभा परिसर में अनशन पर बैठे हैं. उनका यह अनशन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में हो रहा है.

जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, “जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन समर्थन में पुराना विधानसभा परिसर में आज सुबह 6:50 बजे से एक दिवसीय 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर चूका हूं. विगत 25 जुलाई से छात्र आंदोलनरत हैं. भूख हड़ताल से छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रही है. पूरे विश्व के कानों में ये आवाज पहुंच रही है लेकिन शायद राज्य सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है. इस उपवास का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राजा तक पहुंचाना है. अगर कारगर हुआ तो अच्छी बात है अन्यथा मेरे आंदोलन की नई रुपरेखा तय की जाएगी, संघर्ष जारी रहेगा. टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC-JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो. दोषियों को गिरफ्तार करो, CBI-ED से जांच करवाओ. साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच हो”.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!