जिला स्कूल चौक पर बिजली बॉक्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Palamu : मेदिनीनगर शहर के बीचों बीच जिला स्कूल चौक पर मंगलवार की दोपहर बिजली के एक इलेक्ट्रिक बॉक्स में अचानक आग लग गई. आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वहां मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बॉक्स से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।बिजली विभाग को सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद किया गया.

फिलहाल हालात नियंत्रण में बताया जा रहा है. स्थानीय सनत चटर्जी ने बताया कि अगर समय रहते इसे टाला नहीं जाता तो आसपास के घरों में भी आग लग सकती थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!