जेल की हवा खाकर निकले 117 लोगों को Palamu S.P ने पढ़ाया कानून का पाठ, चैनपुर थाना में कराया परेड

Ravindra-Amitesh @ United Palamu

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के निर्देशानुसार चैनपुर थाना परिसर में आपराधिक मामलों में आरोपित रहे एवं जेल से छूटे व्यक्तियों की थाना परेड कराई गई। थाना परेड में कुल 117 व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15, आर्म्स एक्ट के 33 तथा अन्य मामलों के 28 व्यक्ति शामिल थे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलामू।कपिल चौधरी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें तथा अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है।

एसपी ने सभी को कानून का पालन करने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परेड का उद्देश्य जेल से छूटे व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव, थाना प्रभारी लालजी सहित चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, चौकीदार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!