झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, सदर अस्पतालों में स्थापित होंगे पेट-सीटी स्कैन मशीनें

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से रांची के रेडिसन ब्लू होटल में रविवार को एचसीजीसीओन 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों में अत्याधुनिक पेट-सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे कैंसर की शुरुआती और सटीक पहचान संभव होगी। महिलाओं को ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीनेशन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे मरीजों को इलाज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही हर जिले में व्यापक कैंसर स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कैंसर भय नहीं, हौसले की लड़ाई है। सही समय पर पहचान, मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर इलाज से इसे हराना संभव है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि कैंसर को जड़ से खत्म करना है।

डॉ अंसारी ने विशेषज्ञों से झारखंड में आधुनिक तकनीक और निवेश लाने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य झारखंड को देश का नंबर वन हेल्थकेयर मॉडल बनाना है। इसके अलावे उन्होंने लोगों से समय पर जांच कराने और जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में मंत्री ने झारखंड में कैंसर उपचार की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विशेषज्ञों के साथ व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन, शोधकर्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!