झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, 17-18 को भारी बारिश

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में 19 अगस्त तक गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 69.5 मिलीमीटर बारिश गुमला जिले के विष्णुपुर में दर्ज की गई।

इस अवधि में राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ जिले के बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 और 26.1 डिग्री, बोकारो में 32.1 और 25.4 डिग्री तथा चाईबासा में 31.8 और 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!