
दामाद को ससुराल वालों ने पीट कर किया घायल, हालत गंभीर
Gadhwa : गढवा कोर्ट के बाहर ससुराल के लोगो ने दामाद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी सुरेंद्र साव के पुत्र मुन्ना साव उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में घायल के चाचा नागेंद्र साव ने बताया कि मुन्ना साव का विवाह वर्ष 2020 में गढ़वा जिले के तिलदाग गांव निवासी बीरेंद्र साव की पुत्री सरसती देवी से हुआ था।शादी के छह महीना बाद पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर मुन्ना साव के ससुराल वालो ने गढ़वा कोर्ट में मुन्ना और उसके परिजनों पर दहेज और तलाक का केस कर दिया।
केस होने के बाद दोनों पक्ष करीब चार वर्ष से कोर्ट में हाजरी लगा रहे है।इसी बीच मंगलवार को मुन्ना गढ़वा कोर्ट में हाजरी लगाने गया था।मुन्ना कोर्ट से हाजरी लगा कर कोर्ट के बाहर निकला तो मुन्ना के ससुर बीरेंद्र साव,सास शांति देवी और शाला अखिलेश साव ,अमरेश साव ने मुन्ना को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल मुन्ना को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




