धारदार सीसा से कटकर युवक घायल, हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी स्वर्गीय राज किशोर मालाकार के पुत्र अनीत कुमार मंगलवार की सुबह धारदार सीसा से कट कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह अनीत कुमार अपने घर में सीसा का कुछ काम कर रहा था।इस बीच सीसा से उसका दाहिना हाथ कट गया जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




