निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

New Delhi : निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त मानी जाती है और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी करना एक अहम सांविधानिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसके साथ पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है और अब सरकार गठन के अगले चरण शुरू हो सकते हैं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराई गई। इस अधिसूचना के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है और इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के लगातार शासन का अंत हो गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!