नौडीह बाजार : बटाने डैम में फिर मिला शव, इलाके मे दहशत का माहौल
Palamu : छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बटाने डैम में बुधवार की फिर एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान मड़वा पंचायत निवासी ललन भुइयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

इधर लगातार डैम से शव मिलने और आत्महत्या की घटनाओं से डैम की खूबसूरत जगह अब दहशत में बदलती जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बढ़ती घटनाओं को देखते हुए छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी और छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सराहनीय पहल की गई थी। डैम पर सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती की गई थी और खतरनाक जगहों को चिन्हित कर सूचना बोर्ड लगाए गए थे। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है।पुलिस मामले की ताहिकात गंभीरता से कर रही है।
अत्यन्त परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
संबंधित स्थान पर पहले से चौकीदार की तैनाती एवं चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था थी।आम लोगों से अपील है कि गहरे पानी एवं खतरनाक स्थानों से दूर रहें।



