पलामू के 2 मजदूरों की रांची में मौत, 40 साल पुरानी पानी टंकी ढहने से हुई घटना

Palamu : रांची में 40 साल पुरानी पानी की टंकी ढहने से बुधवार की शाम पलामू के 2 मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर पानी के टंकी को गिराने का काम कर रहे थे। इसी बीच टंकी का मलवा उनके ऊपर गिर गया।जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी मजदूर सत्या भुईंया (26) और मैथिली शरण महतो (45) वर्ष के रूप में की गई है। सत्या का शव हादसे के कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया, लेकिन मलबे में बुरी तरह दब जाने के कारण मैथिली शरण का शव बीते रात 10:50 बजे निकाला जा सका।

पेयजल विभाग रांची के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार अडवीन ने कार्यपालक अभियंता को जांच करने के आदेश दिए हैं।पेयजल विभाग ने मां कृपा डेवलपर्स एजेंसी को इस टंकी को तोड़ने का काम सौंपा था। विभाग के स्वर्णरेखा वितरण प्रमंडल बूटी के कार्यपालक अभियंता ने 22 अगस्त को एजेंसी को पत्र लिखकर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की हिदायत दी थी।

पत्र में कहा गया था कि कोतवाली थाना और जिला स्कूल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें। कार्यस्थल के आसपाल के लोगों को जलमीनार ध्वस्त करने की सूचना दें और 150 फीट के दायरे से दूर रहने के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाएं। लेकिन यहां भारी लापरवाही बरती गई। घटना की सूचना मिलते ही रांची नगर निगम की टीम और कोतवाली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। निगम की टीम ने 10 मिनट के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। दो जेसीबी और मजदूरों की सहायता से मलबे को हटाया गया।कोतवाली थाने के पीछे स्थित यह जलमीनार काफी पुरानी थी।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!