पांडू : चोरी की घटना में शामिल आरोपी अरेस्ट

Palamu : पाण्डु थाना क्षेत्र के दरुआ गांव में हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां चोरों ने घर का खपरैल हटाया, नीचे की लकड़ी तोड़ी और बक्से में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दरुआ गांव निवासी अमरेश मेहता (37), पिता रामचन्द्र मेहता ने 13 नवंबर को पाण्डु थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया था। खपरैल हटाकर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पाण्डु थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 14 नवंबर 2026 को बीएनएस की धारा 331(4)/305(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने दरुआ टोला आमतर निवासी पवन कुमार प्रजापति (19), पिता ओम प्रकाश प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पवन कुमार ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि अमरेश मेहता के परिवार के बाहर रहने की जानकारी उसे थी। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। चोरी के कुछ जेवरात पुराने घर के बाहर केले के पेड़ के नीचे मिट्टी में गाड़ दिए थे, जबकि बाकी जेवरात अपने घर में छिपाकर रखे थे।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी का एक जोड़ा झुमका, एक जोड़ा कंगन, दो रोल्ड गोल्ड लॉकेट, लॉकेट सहित एक चांदी की चेन और एक जोड़ा चांदी की बिछिया बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के पास से टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी मिला है।छापेमारी दल में पाण्डु थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर सिंह तथा पाण्डु थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है।छह दिन बाद पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!