पाटन में भगवान भरोसे स्वास्थ्य सुविधा ! यहां डाक्टरों की चलती है अपनी मर्जी, SDM के औचक निरीक्षण से खुले कई राज
- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के टेबल पर मिला डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी एंड स्कैनिंग सेंटर डाल्टनगंज का विजिटिंग कार्ड
- कई डॉक्टर और अस्पताल कर्मी पाए गए अनुपस्थित
- डॉक्टर रामाश्रय का उपस्थिति पंजी में अटेंडेंस दर्ज था, किंतु मौके पर उपस्थित नहीं पाये गए
- एक दिन बाद का भी हाजिरी बना लेते हैं डॉक्टर और अस्पताल कर्मी
Palamu : झारखंड राज्य स्थित पलामू जिला अंतर्गत सदर मेदिनीनगर के अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का औचक निरीक्षण किया गया।
अजब और गजब दिखा अस्पताल का नजारा
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा इस दौरान पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो नजारा देखा गया, वह सचमुच अजब और गजब है। झारखंड की सरकार स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन स्वास्थ्य केदो में पदस्थापित चिकित्सक उस व्यवस्था को मटियामेट करने पर पड़े हुए हैं। सचमुच पाटन का स्वास्थ्य सेवा भगवान भरोसे है।

अनुमंडल पदाधिकारी के निरीक्षण के क्रम में निम्नांकित तथ्य पाए गए :
- डॉक्टर रोस्टर उपलब्ध नहीं था।
- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाटन के कार्यालय प्रकोष्ठ में उनके टेबल पर डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी एंड स्कैनिंग सेंटर डाल्टनगंज का विजिटिंग कार्ड लगा पाया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त पैथोलॉजिकल सेंटर को प्रमोट किया जा रहा होगा।
- वैक्सीनेशन पंजी अद्यतन नहीं थी।
- एंटी स्नेक वेनम एवं रेबीज वैक्सीन्स उपलब्ध थे किंतु इसकी स्टॉक पंजी अद्यतन नहीं थी।
- उक्त भ्रमण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
- भ्रमण के दौरान एवं अटेंडेंस रजिस्टर के अवलोकन में निम्नांकित कर्मिगण अनुपस्थित पाए गए : शशिकांत कुमार-बीपीएम, धीरज कुमार-बीएएम,लक्ष्मीकांत दास-एममो, असिस्टेंट चंदन कुमार-ओपिटीएच,उदय चौधरी-एमटीएस, एएनएम ओलिवा एक्का
सुष्मिता कुमारी और
संगीता कुमारी, मनीष कुमार- एसटीएलएस, डॉ. केआर कौशल-एएमओ, डॉ. मंसूर अंसारी एमओ, डॉक्टर रंजन कुशवाहा-एमओ, अभिषेक कुमार-जीएनएम, पूनम कुमारी-(गृह रक्षक 795)। - दिनांक 05.09.2026 का भी उपस्थिति अग्रिम में 4.9.2826 को ही दर्ज कर ली गई थी, जो अत्यंत ही खेदजनक एवं चिंताजनक स्थिति है।
- अनुमंडल पदाधिकारी के भ्रमण के 20 मिनट बाद एक व्यक्ति आया, जिसने यह बताया कि मै डॉ. आनंद कुमार महतो हूँ और अभी मेरी ड्यूटी है। किंतु उनका परिधान चिकित्सक के अनुरूप नहीं था। ना ही वे डॉक्टर रोस्टर प्रस्तुत कर सके। और न ही उक्त व्यक्ति का नाम अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत उपस्थिति पंजी में अंकित था। 8. डॉक्टर रामाश्रय का उपस्थिति पंजी में अटेंडेंस दर्ज थी किंतु मौके पर उपस्थित नहीं पाये गए। पूछताछ में पता चला की इनके द्वारा अटेंडेंस दर्ज किया जाता है और अपना निजी क्लिनिक का संचालन किसी अन्यत्र स्थान पर करते है।
- एक भी मरीज उक्त केन्द्र में एडमिट नहीं पाया गया।
- ड्रेसिंग रूम, ओपीडी सहित पूरे परिसर के साफ़ सफाई असंतोषप्रद थी।
- बायो मेडिकल वेस्टेज का इंतज़ाम नहीं पाया गया।



