
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा व सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर संसद वीडी राम ने की पूजा अर्चना
Palamu : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों के सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर बुधवार की प्रातः पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर स्थित छ: मुहान चौक पर प्रसिद्ध मां काली मंदिर में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। ताकि उनके नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बने।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पांडेय, अविनाश वर्मा, विजयानंद पाठक, रुपा सिंह, श्रीमती लवली गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, विजय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, सुनील तिवारी, विकास चौबे, सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिन्हा, भोला पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




