
बारियातु पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण
Latehar : बारियातु शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रखंड क्षेत्र में कई जगह माता रानी के जागरण और दुर्गा पूजा पंडाल लगे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बारियातु तत्कालिन थाना प्रभारी अनुप कुमार के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र कुमार, छोटू पंडा सहित सशस्त्र बल के जवानो ने अलग-अलग दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।इस भ्रमन के दौरान पुलिस टीम फुलसु स्थित दुर्गा बाडी़ पहुंची जहाँ समाजसेवी सह झामुमो उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव सहित पुजा समिति सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के खास इलाकों और धार्मिक आयोजनों वाली जगहों पर भी भ्रमण किया।नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पुलिस की सक्रियता अहम मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी दिक्कत से निपटने के लिए सतर्क है।
थाना प्रभारी अनुप कुमार की गश्त से धार्मिक आयोजनों पर पुलिस की नजर बनी रही। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।





