मझिआंव में पिकअप वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आठ वर्षीय पुत्र बाल-बाल बचा

Gadhwa : मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर करमडीह गांव के समीप महावीर अस्पताल के पास रविवार की रात करीब 8:30 बजे पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद इसके आठ वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ सिंटू बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।मृतक की पहचान मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात अंतर्गत रैसूआ गांव निवासी सुधन राम के करीब 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार रवि के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र बाहर रहकर मजदूरी करता था और दशहरा के अवसर पर घर आया था। रविवार को वह अपने आठ वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ सिंटू के साथ करमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पुत्र के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान मझिआंव की ओर से विशुनपुरा की तरफ जा रही एक पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका पुत्र सुरक्षित बच गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!