गढवा : मंझिआव कपड़ा दुकान में लगी आग लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक
Gadhwa : मंझिआव बाजार में सोमवार को फंकी बॉयज कलेक्शन कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गई।आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा इस घटना की जानकारी मंझिआव थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे।इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गई।जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में सफल रही।वहीं इस घटना के बाद पुलिस आग लगने कारण क्या है इसकी जानकारी जुटाने में लग गई है।वही इस घटना से दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।




