
मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में युवती घायल
Palamu : पलामू जिला स्थित मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिलिया गांव में मोबाइल फोन को लेकर हुई विवाद में पड़ोसी ने एक युवती को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवती की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिलिया गांव निवासी स्वर्गीय मोहित मोची की पुत्री काम्या कुमारी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात काम्या कुमारी का अपने पड़ोसी विनोद मोची के पुत्र सुधीर कुमार और पुत्री ललिता कुमारी से मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया।इस बीच सुधीर कुमार और ललिता कुमारी दोनों ने मिलकर काम्या कुमारी को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल काम्या कुमारी को इलाज के लिए मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल के परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी मनातू थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही मनातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।




