सड़क दुर्घटना में बढ़ई मिस्त्री की मौत

Palamu : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लटपौरी गांव निवासी ब्रिज किशोर शर्मा उम्र 54 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बृज किशोर शर्मा बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे। साइकिल से प्रतिदिन वह हैदरनगर काम करने जाते थे।

शुक्रवार की शाम 7:00 बजे वह अपना घर मोहम्मदगंज लौट रहे थे।इसी बीच रास्ते में हैदरनगर थाना क्षेत्र के खरडीहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें वाहन के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!