हुसैनाबाद: पिपरा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी रविन्द्र कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर धोखाधड़ी का मामला कराया दर्ज

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छड़ फैक्ट्री खोलने और उसमें साझेदार बनाने का झांसा देकर 9 लाख 95 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।इस मामले में पिपरा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी रविन्द्र कुमार सिंह के आवेदन पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कांड संख्या 227/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मई 2026 में पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव निवासी अनुप पासवान उर्फ मुन्ना ने विकास कुमार सिंह से उनकी मुलाकात कराई थी।आरोप है कि दोनों ने छड़ की फैक्ट्री खोलने की बात कही और इसके लिए 10 एकड़ जमीन की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही रविन्द्र कुमार सिंह को स्थानीय निवासी होने के नाते फैक्ट्री में साझेदार बनाने और देखरेख की जिम्मेदारी देने का भरोसा भी दिलाया।इसके बाद उन्हें आसनसोल बुलाया गया, जहां कुछ अन्य लोगों से मुलाकात कराई गई। आरोप है कि पूजा देवी के नाम से संचालित दो बैंक खातों में अलग-अलग लोगों के माध्यम से कुल 9 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए।

आवेदन के मुताबिक, पैसे भेजने के बाद जब संबंधित लोगों से संपर्क किया गया तो वे लगातार टालमटोल करने लगे। बाद में सभी के मोबाइल फोन बंद हो गए।

इसके बाद आवेदक को कथित धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने हुसैनाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब देखना होगा कि जांच में इस पूरे मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं और कथित रूप से शामिल लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!