हैदरनगर : महिला की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस

PALAMU : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला दो बच्चों की मां थी। घटना के बाद मायके पक्ष वालों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।जानकारी के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के लामारी गांव निवासी महिला के भाई लालजी रजवार ने अपने बहनोई संतोष कुमार रजवार पर झगड़ा करने और उसकी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

उसने आशंका जताई है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही अस्पष्ट हो सकेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!