हैदरनगर : 10 गोवंशीय पशु के साथ तस्कर अरेस्ट, पुलिस ने पिकअप वाहन भी किया जप्त

Palamu : हैदरनगर पुलिस ने 10 गोवंशीय पशु के साथ एक तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार हैदरनगर थाना कांड सं0-61/2026 दि0-16.08.2026 धारा-317 (5)/3 (5) बी०एन०एस०, पशुओं का कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा-11(a) (d)(e) (h) (k), झारखण्ड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा- 12 (1)/12(2)/13 (1), एवं पशुओं के परिवहन अधिनियम 1978 की धारा-47/48/50/52/54/56 के वादि पु०अ०नि० तंजीलुल मन्नान मनौवर थाना प्रभारी हैदरनगर के पद पर पदस्थापित के स्वटंकित बयान के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त 1. सुरेन्द्र सिंह (उम्र 38 वर्ष) पिता सीता राम सिंह ग्राम महुअरी थाना नबीनगर 2. गुड्डु सरफराज पिता ना मालुम ग्राम दाउदनगर पिराही बाग थाना दाउदनगर दोनों जिला औरंगाबाद (बिहार) तथा 3. पिकअप वाहन संख्या-CG 12S 2574 के मालिक टमाटर अंसारी पिता ना मालूम ग्राम आदर सेमरी थाना बरडीहा जिला गढ़वा के विरूद्ध कांड दर्ज कर 1. पिकअप वाहन संख्या-CG 12S 2574 एवं उसमें लदे अवैध 10 दस गोवंशीय पशु (06 गाय एवं 04 बैल) को विधिवत जप्ती सूची बनाकर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया.

प्राथमिकी अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष पिता सीता राम सिंह ग्राम महुअरी थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक-16.08.2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

छापामारी दल मे शामिल पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी

  1. भा०पु० से० दिव्यांश शुक्ला अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद
  2. थाना प्रभारी हैदरनगर थाना पु०अ०नि० तंजिलुल मन्नान मनौवर

3.पु०अ०नि० आशीष कुमार

  1. स०अ०नि० अशोक कुमार राम
  2. स०अ०नि० बशिष्ठ ठाकुर
  3. स०अ०नि० भोला राम
  4. हवलदार मनोज कुमार मेहता
  5. आरक्षी 334 वसीम अकरम
  6. आरक्षी-331 खुर्शीद अंसारी
  7. आरक्षी 641 अविनाश कुमार रंजन
  8. चा0 हव० मो० आजीम अंसारी
  9. आरक्षी 984 अजीत कुमार

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!