एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर महिला को उपलब्ध कराया गया ब्लड

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस एसोसिएशन एव पुलिस मेंस एसोसिएशन के सहयोग से सेवा सदन अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला मरीज को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया।

मालूम हो की गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला सुषमा देवी बुधवार को शहर के सेवा सदन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी। वहां के चिकित्सको ने महिला सुषमा देवी के इलाज के लिए परिजनों को एक यूनिट ब्लड व्यवस्था करने की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन ब्लड की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे।

इसी बीच परिजन पलामू एसपी से बल्ड के लिए संपर्क किए। एसपी से संपर्क होने के बाद एसपी कपिल चौधरी ने पुलिस एसोसिएशन एव पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीयो को निर्देश दिया कि महिला के लिए एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया जाए। एसपी के निर्देश पर पुलिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह ने महिला के ऑपरेशन के लिए स्वेच्छापूर्ण एक यूनिट ब्लड दान किया।

इस नेक काम के लिए महिला के परिजनों ने पलामू पुलिस को धन्यवाद दिया है।

मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जय प्रकाश पूरी,कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल,लालू उरांव मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!