
कजरी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
Palamu : कजरी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर कोयले से भरी एक मालगाड़ी के आधा दर्जन से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे व्यस्त मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गई और कई ट्रेनों का मार्ग बाधित हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। डीआरएम कार्यालय सहित संबंधित विभागों को सूचित किया गया।

मौके पर रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों की टीम, जीआरपी और आरपीएफ का बल पहुंचा। प्रारंभिक जांच के बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को बुलाकर ट्रैक बहाली का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डिब्बों को पटरी पर लाने और ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है।इस गाड़ी के आधा दर्जन से अधिक डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें कोयला लोड था। ये डिब्बे मैन लाइन पर गिरे हैं।
इससे दोनों ओर से यातायात प्रभावित है।वही रेल के डब्बे बेपटरी होने की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों की सैकड़ो भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।



