गढ़वा पुलिस में की त्वरित करवाई, 5 घंटा के अंदर सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक

Gadhwa : गढ़वा पुलिस ने एक अपहरण कांड का त्वरित खुलासा करते हुए अपहृत युवक को घटना के महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक को 3 जून 2026 को सूचना मिली थी कि एलएनटी कंपनी में पाइप फिटर के पद पर कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है और परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की गई, जहां से शेख अंसार और नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने अपहृत युवक के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार किया और अन्य अपराधियों के नाम भी बताया।पुलिस दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ताओं ने 32 वर्षीय मुरारी तिवारी को छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पीड़ित के बयान के आधार पर धुरकी थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।मुरारी तिवारी ने पुलिस को बताया कि 3 जून को वह रमना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब 2:30 बजे एक सफेद बोलेरो में सवार छह अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपराधियों ने उनके परिजनों से सात लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बाद में स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये भी मंगवाए गए। लगातार पुलिस कार्रवाई के दबाव में अपराधी उन्हें छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में चंदना गांव निवासी शेख अंसार तथा नदीम खान (21 वर्ष) शामिल हैं।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार आजाद, बुज कुमार, थाना प्रभारी रजनी रंजन, अमित कुमार, ओपी प्रभारी नसीम अंसारी समेत धुरकी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!